Suicide On Video Call: पत्नी ने देखी पति की लाइव मौत, वीडियो कॉल कर फांसी का फंदा लगाकर दी जान; ये थी वजह - kanpur Man commits suicide while video call with wife


21/08/2023
https://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-kanpur-man-commits-suicide-while-video-call-with-wife-23508218.html

Suicide On Video Call: पत्नी ने देखी पति की लाइव मौत, वीडियो कॉल कर फांसी का फंदा लगाकर दी जान; ये थी वजह

यूपी के कानपुर ज‍िले में पत्नी से विवाद के चलते पति ने अपनी जान दे दी। फांसी के फंदे पर लटकने से पहले उसने पत्नी को वीडियो कॉल की। पत्नी ने वीडियो कॉल में पति को फंदा लगाते हुए देखा लेकिन वह चीखने के सिवाय कुछ कर नहीं सकी। वह पति की मौत का लाइव वीडियो देखने को बेबस थी।

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena Published: Mon, 21 Aug 2023 11:27 PM (IST)Updated: Mon, 21 Aug 2023 11:27 PM (IST)
पत्नी ने वीडियो कॉल में पति को फंदा लगाते हुए देखा, लेकिन वह चीखने के सिवाय कुछ कर नहीं सकी।

कानपुर, जागरण संवाददाता। पत्नी से विवाद के चलते पति ने अपनी जान दे दी। फांसी के फंदे पर लटकने से पहले उसने पत्नी को वीडियो कॉल की। पत्नी ने वीडियो कॉल में पति को फंदा लगाते हुए देखा, लेकिन वह चीखने के सिवाय कुछ कर नहीं सकी। वह पति की मौत का लाइव वीडियो देखने को बेबस थी। मायके वालों ने ससुरालीजनों को फोन कर हादसा टालने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह भी कुछ नहीं कर सके।

तीन महीने पहले मायके गई थी पत्नी

घटना गोविंद नगर के एच ब्लॉक की है। गोविंद नगर के एच ब्लॉक निवासी 35 वर्षीय सोनू सिंह सेंट्रल स्टेशन पर संविदाकर्मी था। वह यात्रियों के खानपान का काम देखता था। स्वजन के मुताबिक, तीन माह पहले सोनू की पत्नी करिश्मा घरेलू विवाद के बाद डेढ़ साल के बेटे ओम को लेकर मायके सरोजनी नगर चली गई, तब से वह तनाव में था।

वीड‍ियो कॉल पर लगाई फांसी

आरोप है कि दो दिन पहले सोनू पत्नी व बेटे से मिलने गया था, लेकिन उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं हुआ। करिश्मा के भाई विक्की ने बताया कि रविवार देर रात बहनोई सोनू ने बहन को वीडियो कॉल कर गले में फंदा डालकर दिखाया था। बहन के शोर मचाने के बाद वह उसे लेकर ससुराल पहुंचे, लेकिन तब तक बहनोई की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि घरेलू विवाद में आत्महत्या की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।