पति का सिर काटने के बाद सरेंडर करने थाने पहुंची पत्नी, ये थी वजह
पति का सिर काटने के बाद सरेंडर करने थाने पहुंची पत्नी, ये थी वजह

झारखंड के हिरणपुर थाना क्षेत्र के घाघर जानी गांव में रविवार शाम एक महिला ने धारदार हथियार से पति को काट डाला। उसका सिर भी धड़ से अलग कर दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने हिरणपुर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।
गांव निवासी चुड़का हांसदा (35) और पत्नी नीलमुनि सोरेन का रविवार की शाम करीब सात बजे आपसी विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। इसी दौरान पत्नी ने हंसिया से पति पर हमला कर दिया और उसके सिर को शरीर से अलग कर दिया। इसके बाद पत्नी सीधे थाने आई और हथियार सहित सरेंडर कर दिया।
घटना की जानकारी पत्नी ने ही पुलिस को दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने आत्मरक्षा में यह कदम उठाया। थाना प्रभारी अनंत कुमार शर्मा ने बताया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हत्या का कारण दोनों के बीच आपसी विवाद है।
Measure
Measure