लड़के के सामने दूसरे से कर दी दुल्हन की शादी; जेवर नहीं चढ़ाने पर तोड़ा था रिश्ता | Tension was going on for three days, the bride's side broke the relationship due to low offerings - Money Bhaskar


07/06/2023
https://money.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/lalitpur/news/tension-was-going-on-for-three-days-the-brides-side-broke-the-relationship-due-to-low-offerings-131376205.html
विज्ञापन में कवर सामग्री
इस विज्ञापन में रुचि नहीं
यह विज्ञापन कई बार देखा
विज्ञापन अनुचित था
धन्यवाद. आपके सुझाव से Google विज्ञापनों को बेहतर बनाने में मदद मिलती है
धन्यवाद. आपके सुझाव से Google विज्ञापनों को बेहतर बनाने में मदद मिलती है
ने विज्ञापन बंद कर दिया है
ने विज्ञापन बंद कर दिया है
Personalize ads on this site
Learn more
Personalize ads on this site
Learn more

वरमाला के बाद लौटाई बारात...दूल्हे ने किया सुसाइड:लड़के के सामने दूसरे से कर दी दुल्हन की शादी; जेवर नहीं चढ़ाने पर तोड़ा था रिश्ता

ललितपुर7 घंटे पहले

ललितपुर में बिना शादी बारात लौटने से परेशान दूल्हे ने सुसाइड कर लिया। उसका शव पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला। दरअसल, वरमाला हो चुका था। दूल्हा-दुल्हन बस फेरे लेने वाले थे। इससे पहले दुल्हन पक्ष ने जेवर नहीं लाने के कारण रिश्ता तोड़ दिया। लड़के पक्ष ने समझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं माने। इसके बाद बारात लौट आई। लड़की पक्ष ने उसी रात दुल्हन की किसी दूसरे लड़के से शादी करवा दी। आरोप है कि लड़के ने इससे दुखी होकर जान दी है।

सबसे पहले लड़के का सुसाइड पढ़िए...

मामला तहसील तालबेहट के पाली के बरौदाडांग हाल गांव का है। बैजनाथ के बेटे दीपक सहरिया (21) का शव मंगलवार की दोपहर घर से 500 मीटर दूर खेत में पेड़ से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

ये दोनों तस्वीरें दीपक की हैं। शादी के दिन वह सेहरा बांधकर तैयार हुआ था।

मृतक के बड़े भाई महेश ने बताया, दीपक तीन बहनों, दो भाइयों में सबसे छोटा था। 3 दिन पहले उसकी बारात बिना शादी के लौट आई थी। तभी से वह किसी से बातचीत नहीं कर रहा था। बड़ी बहन भागवती ने बताया, शादी के दिन ही माता-पिता घर छोड़कर चले गए थे। अभी तक उनका कुछ पता नहीं है। मंगलवार को दीपक दुकान जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद ग्रामीणों ने उसका शव मिलने की जानकारी दी।

मामले में थानाध्यक्ष पाली कामता प्रसाद ने बताया, एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल, परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये दीपक की शादी वाले दिन की तस्वीर है। दीपक घोड़ी चढ़ा था। बहुत ही धूमधाम के साथ वह बारात लेकर अपनी दुल्हन के घर गया था।

अब बहन की जुबानी पढ़िए शादी वाले दिन क्या कुछ हुआ था...

भागवती ने बताया, 'दीपक की शादी जखौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। एक जून को उसकी हल्दी और 3 जून को शादी थी। तीन जून को भाई दीपक दूल्हा बना। वह परिजनों के साथ धूमधाम से बारात निकली। सभी लोग नाचते गाते हुए दुल्हन के घर पहुंचे। वहां पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात का भव्य स्वागत किया।

इसके बाद रात 10 बजे के करीब वरमाला कार्यक्रम हुआ। दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। अन्य वैवाहिक रस्में भी निभाई गईं। रात में फेरों से पहले चढ़ावे का कार्यक्रम चल रहा था, तभी दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए।

दूल्हन पक्ष ने कहा कि दूल्हा पक्ष मंगलसूत्र और गहनें लेकर नहीं आया है। इसलिए वह शादी नहीं करवाएंगे। चढ़ावे में जेवरात नहीं चढ़ाने पर वह भड़क गए। लड़के पक्ष ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। आखिर में दुल्हन पक्ष ने विवाह की रस्मों को बंद करते हुए रिश्ता तोड़ दिया।

ये दुल्हन की तस्वीर है। दीपक की शादी में वरमाला कार्यक्रम हो रहा था। इसके बाद चढ़ावा कार्यक्रम के समय ही लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया।

लड़के के पिता नहीं गए थे बारात
बहन ने बताया, दुल्हन पक्ष के लोगों ने हम लोगों की बहुत बेइज्जती की। हमारे द्वारा लेकर गए सामान को उठाकर फेंक दिया। दुल्हन के गले में पड़े वरमाला को निकाल दिया। बहुत ही भला बुरा कहा। हम लोग बिना दुल्हन की विदाई कराए ही बारात लेकर घर लौट आए। सभी लोग परेशान थे, लेकिन सबसे ज्यादा दीपक परेशान था।

भागवती ने कहा, "भाई मेहनत मजदूरी करके कमाता था। उसने 40 हजार रुपये इकट्ठा किया था। ये पैसे उसने पिता जी को गहने बनवाने के लिए दिया था। लेकिन पापा जेवरात नहीं बनवा पाए थे। इस वजह से शादी में भी नहीं गए। बारात पहुंचने के बाद दुल्हन पक्ष को भी जानकारी हुई। वे भी पिताजी के शादी में नहीं आने पर नाराज थे। उन्होंने कहा था कि पहले दूल्हे के पिता को यहां बुलाओ, तभी शादी करेंगे। लोगों के समझाने पर भी नहीं माने।"

मृतक युवक की बहन भागवती ने बताया, दुल्हन पक्ष के लोगों ने हम लोगों की बहुत बेइज्जती की। हम लोगों का सामान भी फेंक दिया था।

शादी के बाद से ही माता-पिता लापता
बहन ने बताया, बेटा घर पर बिना दुल्हन के लौटा तो माता-पिता भी ये बात सह नहीं पाए। 3 जून की देर रात हम लोग घर लौटे। उसी दिन माता-पिता बिना बताए कहीं चले गए। रिश्तेदारों में पूछा, लेकिन उनका पता नहीं चला।

उसी रात दूसरे लड़के से कर दी दुल्हन की शादी
लड़के की बहन ने कहा, दुल्हन पक्ष ने दीपक से रिश्ता तोड़ा। इसके बाद शादी समारोह में ही मौजूद एक लड़के से दुल्हन की शादी करवा दी। 4 जून की सुबह लड़की को विदा कर दिया। उसी रात उन्होंने दुल्हन की शादी किसी और से कर दी, ये बात उसे बहुत ज्यादा खल रही थी।