कम्युनिस्ट पार्टी के नेता पति ने पत्नी से तंग आकर फांसी लगाकर की आत्महत्या


31/07/2021
https://www.onlinenewsblast.com/index.php/crime/post-24166

कम्युनिस्ट पार्टी के नेता पति ने पत्नी से तंग आकर फांसी लगाकर की आत्महत्या

शहडोल। मध्यप्रदेश राज्य के शहडोल सोहागपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी के व्यवहार से तंग आकर जान दे दी। एक बच्चे के पिता 35 वर्षीय नीरज की दूसरी शादी शालिनी गुप्ता नाम की युवती से साल भर पहले हुई थी। नीरज ने...

शहडोल। मध्यप्रदेश राज्य के शहडोल सोहागपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी के व्यवहार से तंग आकर जान दे दी। एक बच्चे के पिता 35 वर्षीय नीरज की दूसरी शादी शालिनी गुप्ता नाम की युवती से साल भर पहले हुई थी। नीरज ने पत्नी पर उसके पहले बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। नीरज ने हाइवे किनारे पेड पर फांसी लगाई और उसका फेसबुक पर लाइव किया था। साथ ही एक सुसाइड नोट भी सोशल मीडिया पर लिखा है। जिसमें उसने पत्नी और कई अन्य लोगों पर आरोप लगाए हैं। उसकी पत्नी शालिनी गुप्ता ने किसी संजय नामदेव और शिवकली साकेत के साथ मिलकर उसकी पहली संतान की हत्या की है। जब नीरज ने पत्नी से सवाल जवाब किया तो उसने फर्जी केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। सुसाइड नोट में नीरज ने लिखा था कि संजय और शिवकली ने शालिनी से उसकी दूसरी शादी करवाई थी, लेकिन उसकी पत्नी संजय के कहने पर चलती थी।

संजय पति-पत्नी के बीच हर बात में दखल देता था, पत्नी शालिनी नीरज की जगह संजय को ज्यादा तवज्जो देती थी। नीरज ने आरोप लगाया है कि संजय सिंगरौली कम्युनिस्ट पार्टी का नेता है। उसने उसे झूठे केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी थी। शहडोल के सोहागपुर हाईवे किनारे पेड पर फांसी की खबर मिलते ही शहडोल पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रदेश में घरेलू विवाद में आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


About Author