पत्नी झगड़ा कर चली गई मायके, पति ने लगाया पंखे से फंदा, जानें कहां हुई घटना
पत्नी झगड़ा कर चली गई मायके, पति ने लगाया पंखे से फंदा, जानें कहां हुई घटना

जासं, लुधियाना : झगड़ा करके पत्नी के मायके चले जाने के कारण सोमवार को पति ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना भामियां की महावीर कॉलोनी की है। मृतक की पहचान मंगत राम (32) के रूप में हुई है। थाना जमालपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। व्यक्ति को पंखे से उतारकर पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे पटियाला के राfजदरा अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार मंगत किसी कंपनी के साथ जमीन में केबल बिछाने का काम करता है। सात साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका एक बेटा व एक बेटी हैं। करीब एक सप्ताह पहले उसका पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। उसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई। बेटा मंगत के ही पास था। मानसिक तनाव में मंगत तीन दिन पहले घर से चला गया। उसका कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार शाम वो घर आया। शाम पांच बजे मौका पाते ही उसने लोहे की संगली के साथ फंदा लगाया और झूल गया। मगर उसी दौरान उसकी भाभी ने देख कर शोर मचा दिया। जिसे सुन कर जमा हुए इलाके के लोगों ने उसे उतार कर अस्पताल पहुंचाया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Posted By: Sat Paul