Troubled by wife and mother in law husband commits suicide by hanging - Haryana Bhiwani General News - पत्नी व सास से परेशान पति ने फांसी लगा कर की आत्महत्या


31/03/2022
https://www.jagran.com/haryana/bhiwani-troubled-by-wife-and-mother-in-law-husband-commits-suicide-by-hanging-22587278.html

पत्नी व सास से परेशान पति ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Author: JagranPublish Date: Thu, 31 Mar 2022 07:20 PM (IST)Updated Date: Thu, 31 Mar 2022 07:20 PM (IST)

रोहतक में एक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे सुशील ने अपनी पत्नी व सास से तंग आकर अपने गांव धनाना में घर पर ही फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

जागरण संवाददाता भिवानी : रोहतक में एक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे सुशील ने अपनी पत्नी व सास से तंग आकर अपने गांव धनाना में घर पर ही फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। कस्बा मुंढाल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। पुलिस ने उसकी जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर उसकी पत्नी व सास के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गांव धनाना निवासी 44 वर्षीय सुशील महम में कुछ साल से शीला नामक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। करीब सात आठ माह पहले ही सुशील ने शीला से आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली थी। उसके बाद वह महम में ही अपनी पत्नी व सास के साथ रहने लगा। बुधवार को वह अचानक अपने गांव धनाना आया आया। वहां पर उसने बुधवार रात को अपने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो मुंढाल चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज एएसआइ अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। पत्नी व सास रोजाना करती थी मोटी रकम की डिमांड, इससे तंग आकर की आत्महत्या

Ads by Jagran.TV

मृतक सुशील के भाई शमशेर ने बताया कि सुशील की जेब में सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा कि वह हर रोज मोटी रकम मांगने से अपनी पत्नी व सास से परेशान था। मां-बेटी उसे हर रोज तरह-तरह से डरा धमका कर तंग करती थी। कई बार उन्हें समझाया भी लेकिन वह नहीं मानी। इसलिए तंग आकर सुसाइड कर रहा हूं।

मंदिर में शादी रचाने वाली महिला का पति है डबल मर्डर में जेल में बंद: पुलिस का कहना है कि महिला शीला कस्बा महम की रहने वाली है। बताया जाता है कि उसकी पहले शादी बडेसरा में हुई थी। बडेसरा निवासी उसका पति डबल मर्डर मामले में जेल में बंद हैं। पहले महिला एक अन्य युवक के साथ रहने लगी थी। उसके बाद वह उसे भी छोड़कर सुशील के साथ रिलेशनशिप में रहने लगी। बाद में उसने सुशील से मंदिर में शादी भी रचा ली थी। सुशील के पास सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने पत्नी व सास को आत्महत्या के लिए दोषी ठहराया है। पुलिस इस आधार पर उसकी पत्नी व सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। -- अनिल कुमार, इंचार्ज चौकी मुंढाल।

Edited By: Jagran