Police Personnel Commits Suicide Due To Extra Marital Affair


27/03/2021
https://www.jagran.com/jharkhand/ranchi-police-personnel-commits-suicide-due-to-extra-marital-affair-21503654.html

Police Personnel Commits Suicide Due To Extra Marital Affair

रांची जिला बल में पदस्थापित पुलिस के जवान मार्टिन हेंब्रम के आत्महत्या के मामले की जांच में नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि पति- पत्नी के बीच एक और महिला आ गई थी। जवान महिला के संपर्क में था।

रांची, जासं । रांची जिला बल में पदस्थापित पुलिस के जवान मार्टिन हेंब्रम के आत्महत्या के मामले की जांच में नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि पति- पत्नी के बीच एक और महिला आ गई थी। जवान महिला के संपर्क में था। नई जानकारी के बाद पुलिस मामले की गहता से पड़ताल कर रही है। बता दें कि पुलिस के जवान ने बीते गुरुवार को फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली । वह 2011 बैच का सिपाही था। मूल रूप से खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के कस्मार गांव का रहने वाला था। सदर थाना क्षेत्र के चूना भट्ठा में किराए के मकान में रहता था।

जवान मार्टिन हेंब्रम की प्रतिनियुक्ति महाधिवक्ता झारखंड की सुरक्षा में थी। वह अपनी ड्यूटी से फरार हो गया था। फरार रहने की वजह से महाधिवक्ता कार्यालय से शिकायत की गई थी। शिकायत पर उसका वेतन धारित करते हुए रोक दिया गया था। इस बीच बीते 15 मार्च को वह घर छोड़कर गायब हो गया था। इसे लेकर सदर थाने में पत्नी द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे लापुंग इलाके से आठ दिन बाद 21 मार्च को बरामद किया। इधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मी के माता-पिता पहुंचे। माता-पिता ने उसे समझाया-बुझाया। इसके बाद उन्हें बस तक छोड़ने के लिए भी गया। लेकिन लौटने के बाद उसने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली।

Ads by Jagran.TV

पत्नी गई थी बाहर, लौटी तो झूलता मिला

जानकारी के अनुसार गुरुवार दिन के करीब 11 बजे जवान की पत्नी घर से बाहर गई थी। इस दौरान पति घर में अकेला था। वापस लौटने पर पत्नी ने पति को फंदे से झूलता पाया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मामले में पत्नी के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। इसपर पुलिस का कहना है कि पारिवारिक कारणों से जवान ने आत्महत्या की है। घटना के बाद पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ की परिजनों को उनके साथ होने का भरोसा दिलाया।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप