Wife killed her husband in Baghpat with lover | नशे की गोलियां देकर पति को बेहोश कर फेसबुक फ्रेंड के साथ मिलकर नहर में फेंका, पुलिस दोनों को भेजा जेल - Dainik Bhaskar
https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/meerut/news/wife-killed-her-husband-in-baghpat-with-lover-128634845.html
बागपत की कलयुगी पत्नी:नशे की गोलियां देकर पति को बेहोश कर फेसबुक फ्रेंड के साथ मिलकर नहर में फेंका, पुलिस दोनों को भेजा जेल

उत्तर प्रदेश के बागपत ने पुलिस ने पूर्वी यमुना नहर में बोरे में बंद मिले लाश का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की हत्या उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी ने साथ मिलकर की थी। पत्नी ने नशे की गोलियां खिलाफ पहले पति को बेहोश किया था, फिर अपने प्रेमी को घर बुलाकर पति को बोरे में बंद कर नहर में फेंक दिया था। हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है।
21 जून को नहर में मिला था शव
पुलिस को पूर्वी यमुना नहर बड़ौत में एक व्यक्ति की लाश मिली थी। लाश बोरी में बंद थी। यह लाश शताब्दीनगर निवासी राहुल पुत्र बिजेपाल की थी। 22 जून को मृतक के साले विवेक ने कोतवाली बड़ौत में तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
पति से छुटकारा पाने के लिए प्रेमी संग बनाई योजना
घटना का खुलासा कर सीओ बड़ौत आलोक सिंह ने बताया कि, राहुल शराब के नशे में अपनी पत्नी प्रिया को मारता पीटता था, जिससे प्रिया तंग थी। फेसबुक के जरिए प्रिया की मित्रता दोघट निवासी विकास पुत्र राजपाल से हो गई। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। राहुल को अपने बीच से हटाने के लिए दोनों ने उसको मारने की योजना बनाई थी।
बेहोश पति को नहर में फेंका
पुलिस ने बताया कि, 19 जून को प्रिया ने राहुल को नशीली गोलियां देकर बेहोश कर दिया। फिर राहुल के बेहोश होने के बाद अपने प्रेमी ने फोन करके विकास को घर बुलाया। दोनों ने राहुल को बेहोशी की हालत में एक बोरे में बांध पूर्वी यमुना नहर में डाल दिया। जिससे राहुल की पानी में डूबने से मौत हो गई।